गर्भवती बहू की हत्या, रिश्तों का कत्ल! बेटे ने खोली मां-बाप की साजिश

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रिश्तों की मर्यादा उस वक्त तार-तार हो गई, जब एक 7 माह की गर्भवती बहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार का है, जहां इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब इस केस में नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। मृतका के पति, जो पेशे से शिक्षक हैं, उन्होंने खुद अपने माता-पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पति दयाराम साहू का आरोप है कि जब वह स्कूल ड्यूटी पर थे, उसी दौरान उनके पिता कुटुआ साहू और मां मत्थी बाई ने मिलकर उनकी पत्नी नीता पर हमला किया।

दयाराम के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते खाना बना रही नीता पर कुदाल और तवे से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वृद्ध मां अकेले इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकतीं, इसमें उनके पिता की भी अहम भूमिका है, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका के परिजनों का दावा है कि दयाराम की पहली पत्नी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, जिसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया था।

इधर, पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पिता की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं मृतका के पिता ने भी आरोप लगाया है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब आरोपी खून साफ कर रहे थे और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की जा चुकी थी। अब सवाल ये उठता है कि क्या पुलिस इस मामले में सभी दोषियों तक पहुंचेगी? क्या इस मासूम अजन्मे बच्चे और उसकी मां को न्याय मिल पाएगा? पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.