MP में बुलडोजर का बड़ा एक्शन ! 25 करोड़ की जमीन से हटाया 30 साल पुराना कब्जा

 

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 साल पुराने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। सबलगढ़ तहसील में हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हाउसिंग बोर्ड की करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को आखिरकार अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 15 बीघा जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस जमीन पर 25 से अधिक परिवारों ने पक्के मकान बनाकर कब्जा जमा रखा था। बताया जा रहा है कि पहले यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विकसित की गई थी, लेकिन समय के साथ यह जमीन अतिक्रमण की चपेट में आ गई।

 

 

 

 

प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से एक-एक कर अवैध मकानों को जमींदोज किया गया। जैसे ही बुलडोजर चला, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया और नारेबाजी करते हुए अभियान रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस जमीन को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव और प्रशासनिक ढिलाई के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। हालांकि कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और यह बड़ी कार्रवाई की गई। फिलहाल प्रशासन ने जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त कर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इतने वर्षों तक यह अवैध कब्जा कैसे चलता रहा।


By - sagar tv news
25-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.