ख़त्म होने वाला है डीजल-पेट्रोल, आग की तरह फैली बात और पंपों पर जमा हो गई भीड़ !

 

अचानक से लोगों में यह अफवाह फ़ैल गयी की पेट्रोल-डीजल ख़त्म होने वाला है। बस फिर क्या था यह बात मानो बिलकुल आग की तरह फैली और देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ने लगी। कुछ ही देर में पेट्रोल पम्पों पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। लोग किसी तरह से अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए उतावले नज़र आये। नज़ारा एमपी के उज्जैन जिले से सामने आया है। जहां सैंकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल डीजल भरवाने पहुंचे थे। सबसे ज्यादा संख्या दो पहिया वाहन चालकों की थी।

 

 

 

 

लोगों के एक साथ बड़ी संख्या में पहुँचने से हालात ये बने किकुछ पेट्रोल पम्पों पर स्टॉक ही ख़त्म हो गया। वहीं लोगों को इसलिए भी परेशान होना पड़ा क्योंकि कुछ पेट्रोल पंप पहले से ही बंद थे। जिससे लोगों को और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
हालांकि प्रशासन का कहना है। की पेट्रोल डीजल की जिले में कोई कमी नहीं है। दोनों ही पदार्थ पर्याप्त मात्रा है। बताया जा रहा है की ऐसी स्थिति इसलिए बनी क्योंकि लोगों में इस बात की अफवाह फ़ैल गयी की डीजल पेट्रोल ख़त्म होने वाला है। इसलिए लोग अचानक से पेट्रोल भराने के लिए पंपों पर पहुँचने लगे।

 

 

 

 

 

उज्जैन जिले के असिस्टेंट सप्लाई ऑफिसर संतोष कुमार सिंगोलिया ने इसको लेकर बताया की जिले में पेट्रोल-डीजल की कहीं कोई समस्या नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। जो भी पेट्रोल पंप बंद थे उन्हें भी चालू कराया गया है। उन्होंने बताया की लोगों में पैनिक उत्पन्न हो गया है की इस तरह की समस्या आ सकती है इसलिए इस तरह की स्थिति बनी है।

वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी का कहना है। की डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई उपलब्ध है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है।


By - sagar tv news
25-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.