कार की स्टेयरिंग पर कूद गया सूअर का बच्चा, सड़क पर पलटी खा गई कार
सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक से पलटी खा गयी। जिसमें सवार दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गयी। वहीं हादसे की जो बताई जा रही है वह चौंकाने वाली है। सामने आया की कार में सूअर के बच्चे भरे हुए थे। जिनमें से एक उछलकर स्टेयरिंग पर कूद गया। जिस वजह से वाहन पलट गया। घटना एमपी के मंडला जिले से सामने आई है। बताया जा रहा है की यह कार मंडला से आ रही थी जो नैनपुर थाना क्षेत्र स्थित डूंडा गांव के पास हादसे का शिकार हो गयी। जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं एक सूअर की जान चली गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पिंडरई से 112 डायल पहुंच गयी थी। जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक कार के अंदर सीट नहीं थी। जिसमें करीब दो दर्जन सूअर के बच्चे भरे हुए थे। जिन्हे कहां और कैसे ले जाया जा रहा था यह बात पता नहीं चल पाई है। लेकिन ऐसी जानकारी सामने आई है की यह लोग सूअरों का व्यवसाय करते हैं जिन्हे उसी के काम से ले जाया जा रहा होगा। इसी दौरान एक बच्चा उछलकर स्टेयरिंग के पास आ गया। जिस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। और कार सड़क पर ही पलट गयी। गनीमत की बात रही की इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।-