CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 लोग नहीं बच सके, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

 

एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला कर रख दिया। जहां एक बस और पिकअप वाहन की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसके बाद बस पलट गयी। हादसे में 10 लोगों की दुखद जान चली गयी। जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल को नागपुर रैफर किया गया है। दिल दहला दने वाला हादसा एमपी के छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है।

 

 

 

बताया जा रहा है की बस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। जहां सिमरिया के पास हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुःख जताया। साथ ही मृतकों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को एक एक लाख रूपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम छिंदवाड़ा से मोहखेड़ा जा रही बस सिमरिया मंदिर के पास दूसरे वाहन से ओवर टेक कर रही थी। तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन जो लहसुन से भरा हुआ था। उससे टकरा कर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों ओर मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। इस हादसे में 10 लोगों की जान गयी है। जिनमें महिलाएं और बच्चा भी शामिल है।

 

 

 

 

कलेक्टर हरेंद्र नारायण के मुताबिक बस में 47 लोग सवार थे। बस छिंदवाड़ा से मोहखेड़ की तरफ जा रही थी सिमरिया के पास सामने से बस ओवर टेक कर रही थी सामने से लहसुन से भरा पिकअप वाहन आ रहा था। दोनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं बाकी लोग घायल हैं। 5 गम्भीर घायलों में से एक को नागपुर रेफर किया गया है। बाकि का इलाज जारी है।------


By - sagar tv news
27-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.