कार ने परिवार किया ख़त्म, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोग ख़त्म

 

एक तेज रफ़्तार कार ने परिवार की खुशियां छीन ली। कार ने ऑटो को इतनी जबरदस्त तरीके से टक्कर मारी की उसमें सवार पांच लोगों का मौके पर ही दम निकल गया। जबकि चार लोग लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दिल दहला देने वाली घटना एमपी के ग्वालियर जिले से सामने आई है। जहां थाटीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर कार और ऑटो की भिड़ंत हुई। हादसे का शिकार हुआ परिवार मंदिर से दर्शन करने के बाद रात के समय वापिस लौट रहा था।
ऐसी जानकारी है की कार चालक नशे में था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की कार और ऑटो में आमने-सामने से जोरदार तरीके से भिड़ंत हुई। जिससे ऑटो में सवार पांच लोगों की जान चली गई। वहीं 4 लोग घायल हुए हैं। ऑटो में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। थाटीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर तड़के 3 बजे हादसा हुआ। ऑटो सवार परिवार शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था।
मृतकों की पहचान इंद्रजीत शाक्य, उनकी पत्नी लीला शाक्य, सुरेश, शुभम शाक्य और उनकी पत्नी, शगुन शाक्य, उनकी मां प्रीति शाक्य के तौर पर हुई। ये सभी मुरार घासमंडी इलाके के रहने वाले हैं। वहीं, घायलों की पहचान आरव 2 साल, जो कि मृतक शुभम के बेटे, ऑटो चालक समेत दो अन्य शामिल हैं।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक जब ऑटो परशुराम चौराहे पर पहुंचा उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार तीन महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि तीन बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार चालक अमन शर्मा को हिरासत में लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।------


By - sagar tv news
27-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.