पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी ने थाने में की अजीब हरकतें, प्रसाद चढ़ाकर छोड़ दी बाइक

 

कई बार दूसरों की रक्षा की जिम्म्मेदारी संभालने वाली पुलिस ही हैरत में पड़ जाती है। इसी तरह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिससे पूरे थाने के लोग सकते में आ गए। एक महिला ने ऐसी अजीब हरकतें की, कि पुलिस के ही पसीने छूट गए। महिला जोर-जोर से झूमने लगी उसे माता आ गयी हैं यह कहकर बकायदा प्रसाद भी चढ़ा दिया गया। यह सब हुआ बाइक के चालान को लेकर। बाद में पुलिस ने जिस बाइक को पकड़ा था उसे छोड़ दिया।
जी हां आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के ग्वालियर जिले से सामने आई हैं। और यह ड्रामा थाने के अंदर हो रहा है। हुआ क्या था, ये भी आपको बता देते हैं। दरअसल पुलिस ने पति की मोटरसाइकिल पकड़ ली और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भरने की बात कही। लेकिन उसने मना कर दिया। बस यहीं से यह पूरा ड्रामा शुरू होता है। एक साधारण चालान की घटना अचानक नाटकीय मोड़ ले लेती है। बाइक के चालान की बात थाने में एक अजीब ड्रामें में बदल गई। जिसे देखकर पुलिसकर्मी और लोग भी चौंक गए।

ऐसी जानकारी है की एक व्यक्ति बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बाइक चला रहा था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर उसकी बाइक जब्त कर ली और चालान भरने को कहा। लेकिन युवक ने चालान भरने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को थाने में लाकर खड़ा करवा दिया। कुछ समय बाद युवक अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और बाइक वापस देने की मांग करने लगा। पति पुलिसकर्मियों से बात कर रहा था तभी अचानक उसकी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी और अजीब तरीके से झूमते हुए नाचने लगी। यह देख लोग हैरान रह गए। थाने में हड़कंप की स्थिति बन गयी। कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया की महिला पर माता रानी आ गई हैं। वह नाराज हैं। वहां मौजूद लोग महिला से कह रहे है कि माता रानी शांत हो जाओ, पानी पी लो और जिसके पास चाबी है उसे लौटा दो। महिला हाथ उठाकर नाचती रही और जोर-जोर से बोलती रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने तो उसे प्रसाद के रूप में पैसे भी चढ़ा दिए। आखिर में मामला शांत कराने पुलिस ने बाइक की चाबी वापस कर दी और वाहन छोड़ दिया। अब यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.