माता बिरासिनी का भव्य जवारा जुलूस,आसमान से हुई फूलों की बारिश,भक्तों का उमड़ा सैलाब | SAGAR TV NEWS |

 

माता बिरासिनी देवी का ऐसा भव्य जवारा जुलूस निकला की पूरा नज़ारा ही बदल गया। एक तरफ हैलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गयी तो वहीं हज़ारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह नज़र आया। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एमपी के उमरिया जिले में स्थित पाली नगर में विराजी जगत जननी माता बिरासिनी का ऐतिहासिक जवारा जुलूस इस साल अभूतपूर्व भव्यता और श्रद्धा के साथ निकाला गया। नवरात्रि के पहले दिन से ही देशभर से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। वहीं नवमी पर यह संख्या लाखों में तब्दील हो गई। पूरे नगर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर गली, हर छत और हर चौराहे पर श्रद्धालु जवारा जुलूस के दर्शन करते नजर आए। इस बार जुलूस में एक अनोखा नवाचार देखने को मिला। माँ बिरासिनी सेवा समिति द्वारा पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई गई। जिसने पूरे आयोजन को और भी भव्य बना दिया। जैसे ही आसमान से फूलों की वर्षा शुरू हुई। श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। इस अद्भुत दृश्य को देखने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें की जुलूस की शुरुआत मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हुई, जहां सबसे पहले जिले के कलेक्टर और मंदिर ट्रस्ट के डायरेक्टर धरनेंद्र जैन द्वारा घट विसर्जन की पूजा-अर्चना की गई। काली पूजा के बाद पारंपरिक काली नृत्य के साथ जवारा जुलूस मंदिर प्रांगण से निकला। यह भव्य जुलूस प्रकाश चौराहा, बस स्टैंड, बाबू लाइन होते हुए थाना मार्ग से गुजरकर सगरा तालाब में विधिवत विसर्जित किया गया।
इस दौरान स्थानीय माँ बिरासिनी सेवा समिति द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने जुलूस की भव्यता को और बढ़ा दिया। इन झांकियों में नौ देवी स्वरूपों के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का मनमोहक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसे देखने श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
जवारा जुलूस में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों की विधायक मीना सिंह और शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय कोल के अलावा कांग्रेस के तमाम नेता भी इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उमरिया कलेक्टर धरनेंद्र जैन और एसपी विजय भगवानी खुद जुलूस के साथ मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते नजर आए।

इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। विशेष पुलिस बल लगाया गया था। जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण हुआ।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.