तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से बढ़ाई नजदीकियां, अंतरंग फोटो किये वायरल,धर्मांतरण के भी आरोप !

 

गंदा काम करने वाला एक आरोपी जिसने तंत्र-मन्त्र के नाम पर महिला से झाड़-फूंक के बहाने नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। ऐसा भी आरोप है की आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसके अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एमपी के रीवा जिले का है। जहां तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का मामला सामने आया।
बताया गया की आरोपी ने बीमार महिला को तंत्र-मंत्र से ठीक कर देने का झांसा देते हुए अपनी नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इससे इनकार किया तो युवक ने पीड़िता की अंतरंग फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी।

एडिशनल एसपी आरती सिंह के मुताबिक तराई अंचल स्थित जवा थाना क्षेत्र निवासी अनीश मोहम्मद साल 2022 में महिला की तबीयत खराब होने के बाद उसके घर आया। तभी से महिला इस तांत्रिक के संपर्क में थी। आरोप है की अनीश ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसकी अंतरंग फोटो खींच ली। जिसके बाद से लगातार उस पर दबाव बना रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अनीश इससे पूर्व भी गंदे काम के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका था। मई 2025 में जमानत पर बाहर आया था।
फ़िलहाल पीड़िता की शिकायत पर जावा पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.