बस हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, 10 लोगों की गई थी जान
मुख्य्मंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस हादसे का शिकार हो गयी थी। दिल दहला देने वाले हादसे में दस लोगों की जान चली गयी थी वहीं करीब तीन दर्जन लोग इसमें घायल हुए थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने शोक जताया था। वहीं शनिवार को वह छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ तहसील के करेर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतकों के परिवारों से भेंट करते हुए चर्चा की। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से भेंट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ में है। दुर्घटना में घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार कीकमी नहीं आएगी। वहीं इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के निकटम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री बोले की सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाकर सभी घायलों के इलाज की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
गौरतलब है की गुरुवार को बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गयी थी। जिसके बाद बस पलट गयी थी। हादसे में 10 लोगों की जान गयी थी। वहीं तीन दर्जन लोग घायल हुए थे। एक घायल को नागपुर रैफर किया था। बस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। जो सिमरिया के पास हादसे का शिकार हो गई थी। बस छिंदवाड़ा से मोहखेड़ जा रही थी। सिमरिया मंदिर के पास दूसरे वाहन को ओवर टेक करने के दौरान घटना हुई थी।-