हिट एंड रन मामले में बड़ा अपडेट, पेंट हाउस में होता था अनैतिक काम,हिजाब पहनकर आती थी लड़कियां !

 

बीते दिन पेंट हाउस विवाद के मामले में अब एक नया अपडेट आ गया है। आरोप लगाया गया की पेंट हाउस में विदेशी महिलाएं हिजाब पहनकर अनैतिक गैतिविधियों के लिए आती थी। जिसको लेकर पूरा विवाद हुआ था जिसमें एक महिला की जान चली गई थी। दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जहां शिव वाटिका टाउन शिप में बीते बुधवार देर रात हिट एंड रन का मामला हुआ था।

 

 

इस दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था। जहां एक मोबाइल एप से संचालित एक पेंटहाउस को लेकर शुरू हुई बातचीत विवाद में बदल गई थी। रहवासियों की आपत्ति के चलते पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी गई थी। रात 10.30 बजे जब इसके मालिक कुलदीप चौधरी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे तो इसी बात पर उनका विवाद रहवासियों से हो गया। इस दौरान उनका 18 साल का बेटा मोहनीश चौधरी भी मौके पर पहुंच गया। मारपीट के बीच मोहनीश कार से जाने लगा। लेकिन रहवासियों ने सोसायटी का गेट बंद कर दिया।

 

तभी उसने कार मोड़कर वहां खड़े लोगों की ओर तेजी से बढ़ा दी। जिससे इन्फोसिस में कार्यरत शम्पा पांडे कार के नीचे आ गईं और वाहन उनके पेट पर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल हुई शम्पा की निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जान चली गई थी। जबकि 40 साल की रानू रावत भी घायल हुई हैं। घटना के दौरान रहवासियों ने पेंट हाउस पर विदेशी महिलाओं के आने जाने और हिजाब पहनकर आने की जानकारी दी थी।

 

साथ ही कुलदीप और मोहनीश द्वारा अनैतिक गतिविधियों को संचालित करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते यह विवाद हुआ था। अब लसुड़िया थाना पुलिस ने पूरे ही घटनाक्रम में रहवासियों के बयानों के आधार पर सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
इसको लेकर एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.