समधी ने घर से बुलाया, जबरन शराब पिलाई, फिर किया रोंगटे खड़े कर देने वाला काम !

 

एक व्यक्ति अपने समधी के घर पहुंचा वहां से उसे लगुन लाने का कहकर बाइक पर बैठा लाया। रास्ते में रूककर शराब पी। इसके बाद समधी को बाइक से बांधकर घसीट दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिल को झखझोर देने वाला यह मामला एमपी के शाजापुर जिले से सामने आया है। स्थानीय लोगों ने समय रहते उसके परिजनों को फोन कर सूचना दे दी। जिससे उसकी जान बच गयी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है की सिरोलिया गांव से वृद्ध मांगीलाल को उनके घर से समधी देवीलाल लगुन लाने का कहकर राजगढ़ जिले के भैंसवा माता मंदिर बाइक पर बिठाकर ले गया। वहां वृद्ध के पैर बाइक से बांधकर निर्दयतापूर्वक घसीटते हुए नजर आ रहा है। यह पूरी घटना शराब ठेके के पास की है। जहां इन लोगों ने शराब पी थी। वीडियो में नज़र आ रहा है की समधी ने वृद्ध को बाइक से रस्सी से बांध रखा है। वृद्ध अधमरी हालत में पड़ा हुआ है। वीडियो में लोग उसे समझाते नजर आ रहे हैं। और कह रहे हैं अब बाइक से मत घसीटो, वह मर जाएगा। उसके बाद समधी उसे बाइक से रस्सी छोड़कर अलग करता है और फिर दोनों हाथों से पकड़कर वृद्ध को एक बार फिर से जमीन पर बेरहमी से घसीट रहा है। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर अपने साथी को बाइक पर बैठाकर निकल जाता है। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन भैंसवा माता पहुंचे और पुलिस वाहन में घायल हालत में मक्सी थाने लेकर गए। जहां से उसे इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया था। बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज जारी था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था।

परिजन शंकरलाल ने बताया की समधी देवीलाल आया और मांगीलाल से कहा लग्न लेने के लिए भैंसवा माता मंदिर चलना है। उन्होंने मना किया की घर पर हवन चल रहे हैं। लेकिन समधी नहीं माना और उन्हें साथ लेकर गया। वहां जाकर साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद बाइक से बांधकर इन्हें घसीटा। स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.