प्रसिद्ध कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की महाकाल भक्ति, बोली बार-बार आएंगे यहां
प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जो अपने प्रवचनों और मोटिवेशनल बातों को लेकर जानी जाती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। वह एमपी के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने महाकाल के दर्शन किये और बात करते हुए कहा की बाबा महाकाल के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कुछ समय मंदिर में बिताया और भोलेनाथ की भक्ति में लीन नज़र आई।
बता दें की प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं इस मौके पर मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सनातन धर्म की अलख जगाने में जुटी जानी मानी कथावाचक जया किशोरी उज्जैन पहुंची थी। जिन्होंने सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। दर्शन के बाद बातचीत में जया किशोरी ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। वो यहां पर बार-बार आना चाहेंगी। यहां आकर ऐसा लगा की यहीं पर बैठे रहे। जया किशोरी बोली की सभी पर बाबा कृपा बनाकर रखें।