पटवारी का मुख्यमंत्री पर तीखा हम-ला,बोले मृतकों के परिजनों को मिले 1-1 करोड़ मुआवजा

 

एमपी के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गयी थी। जिसमें 10 लोगों की जान चली गयी। वहीं करीब 37 लोग घायल हुए थे। अब मामले में राजनीती शुरू हो गयी है। शनिवार को मृतकों के परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ मुआवजा देने की बात कहे। जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर सीएम मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। उनके कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के कारण 10 लोगों की जान चली गई। बता दें की जीतू पटवारी ने शनिवार को जिले के सड़क हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वे तय कार्यक्रम के मुताबिक सौंसर, करेर, मुआर, झिरिया और झामटा समेत कई गांवों में पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की। पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का दौरा भी ईवेंट की तरह किया गया और पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। अभी तक मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए केवल 5 हजार रुपए दिए गए हैं। जबकि उचित मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि छिंदवाड़ा कलेक्टर भी इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाई गई। उनके मुताबिक, इस भीड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नल चालक और स्कूलों में भोजन बनाने वाले कर्मचारी शामिल थे। जो हादसे का शिकार हो गए। पटवारी ने एक 17 साल की बच्ची का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे में उसके परिवार के सभी सदस्य खत्म हो गए, जो बेहद दुखद है। उन्होंने मांग की कि सरकार सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे और पूरे मामले की जिम्मेदारी तय करे।


By - sagar tv news
29-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.