मेले में डांस पर युवकों के हुड़दंग करने पर पुलिस ने भांजी लाठियां, वीडियो आया सामने

 

नवरात्रि के मौके पर आयोजित किए गए मेले में अचानक से विवाद हो गया। जहां नृत्य के दौरान युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने बल का प्रयोग किया। फूहड़ डांस और लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाला यह मामला उज्जैन जिले से सामने आया है, जहां तराना जनपद पंचायत के सामानेरा गांव में आयोजित कालीसिंध महोत्सव के दौरान फूहड़ डांस किया गया। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

 

 

 

 

बताया गया कि सामानेरा स्थित प्रसिद्ध ब्रह्माणी माता मंदिर में हर साल नवरात्रि के दौरान भव्य मेला आयोजित किया जाता है, जो इस बार भी 19 मार्च से 28 मार्च तक चला। मेले के आखिरी दिन मंदिर के पीछे बने मंच पर डांस का आयोजन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मेले के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर डांस प्रस्तुति दी गई, जिसमें डांसर डर्टी इशारे भी करती दिखी। इसी दौरान कुछ युवकों ने हुड़दंग शुरू कर दिया, जिससे माहौल बिगड़ने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात जब नियंत्रण से बाहर हुए, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

 

 

 

पुलिस ने हुड़दंग कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। साथ ही जमकर लाठियां भी चलाईं। पुलिस के मुताबिक, हुड़दंग और अशांति फैलने के चलते पुलिस को सख्ती करनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बताया जा रहा है कि मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर थी, जिनमें सहायक विकास विस्तार अधिकारी, मेला अधिकारी, पंचायत सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल थे। अब वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.