होटल मालिक की चाकू से हत्या, मामूली वि वाद बना खूनी वारदात, आरोपी फरार

 


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। सुभाष कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय होटल संचालक विजय मेवाड़ा की देर रात धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, विजय मेवाड़ा शहर में दो चाय की होटलें चलाता था। रविवार रात करीब 1:30 बजे वह अपने कर्मचारियों को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान प्रभात पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने उसके कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। जब विजय ने बीच-बचाव करते हुए समझाने की कोशिश की, तो विवाद अचानक हिंसक हो गया।

आरोप है कि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम ने विजय पर गुप्ती से ताबड़तोड़ वार किए। उसके साथियों ने भी मारपीट की और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय को तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

सोमवार सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अशोका गार्डन थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इसके साथ ही सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम हटाया गया, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्पेशल टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है।


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.