चलती ट्रेन के टॉयलेट में युवक ने जीवन लीला समाप्त और फिर स्टेशन पर मचा हड़ कंप

 

मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन के टॉयलेट में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के सामने आते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 51883 बीना–ग्वालियर पैसेंजर जैसे ही दोपहर करीब 2:15 बजे अशोकनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची, उसी दौरान गार्ड के पास वाली जनरल बोगी के टॉयलेट में एक युवक संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला। युवक ने अपनी ही शर्ट से जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन गार्ड और स्टेशन प्रबंधन ने तुरंत जीआरपी पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोग इस घटना को देखकर सहम गए, वहीं कुछ देर तक ट्रेन भी स्टेशन पर खड़ी रही।

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के यात्रियों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवक को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.