आंधी, ओले और बिजली गुल, किसानों की बढ़ी चिंता ! MP में मौसम का यूटर्न

एमपी के बुरहानपुर में मौसम ने ऐसा करवट लिया कि लोग हैरान रह गए। सुबह जहां तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं दोपहर बाद अचानक आंधी, बादल और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए। इस अचानक बदलाव ने जनजीवन के साथ-साथ बिजली सप्लाई पर भी असर डाला और कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। दोपहर 2 बजे तक तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया और लू चलने लगी। लेकिन जैसे ही घड़ी ने 3 बजाए, मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कई जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के आसार बने, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हो सकी।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव चक्रवात और ट्रफ लाइन के प्रभाव से हुआ है। आने वाले दो दिनों में भी बादल छाने और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अप्रैल की शुरुआत में यह बदलाव गर्मी से कुछ राहत जरूर देगा। लेकिन इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी सीजन की गेहूं, चना और मक्का की फसल अभी पूरी तरह नहीं कटी है। कई किसानों ने अपनी उपज खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो फसल के भीगने और खराब होने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

 

 

 

वहीं, तरबूज की फसल के लिए भी बेमौसम बारिश परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि, केला फसल को इस बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बादल छाने और संभावित बारिश से सिंचाई की जरूरत कम हो जाएगी। कुल मिलाकर, बुरहानपुर में मौसम का यह बदला मिजाज राहत के साथ चिंता भी लेकर आया है।

 


By - sagar tv news
31-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.