राजा फिर लौटा! गूंजी किलकारी, परिवार बोला बेटे के रूप में हुआ पुनर्जन्म | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के इंदौर से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां आठ महीने पहले हुए चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब उसी परिवार में खुशियों ने फिर दस्तक दी है। रघुवंशी परिवार में एक बार फिर किलकारी गूंजी है, और इस खुशी को परिवार ‘राजा की वापसी’ मान रहा है। दरअसल, मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर 29 मार्च को बेटे का जन्म हुआ है। नवजात के जन्म के साथ ही लंबे समय से गम में डूबा परिवार अब जश्न में डूब गया है। घर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया, और गृह प्रवेश के दौरान ‘RAJA IS BACK’ का बैनर लगाकर बच्चे का स्वागत किया गया। परिवार ने उसे प्यार से ‘छोटे राजा’ नाम दिया है।

परिवार की इस खुशी के पीछे एक अनोखी मान्यता भी जुड़ी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार, राजा की तेहरवीं के दौरान कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा का पुनर्जन्म परिवार में ही होगा। अब इस नवजात के जन्म को परिवार उसी भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहा है। इतना ही नहीं, परिवार ने कुछ खास संयोगों का भी जिक्र किया है। जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, वह ग्यारस का दिन था और समय दोपहर करीब 2:40 बजे का था। वहीं, नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन दोपहर करीब 2:42 बजे हुआ। परिवार इसे चमत्कार मान रहा है।

राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होते हुए कहा कि “भगवान की कृपा से मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है।” उन्होंने बताया कि बच्चे को ‘राजा’ कहकर पुकारने पर उसकी प्रतिक्रिया भी अलग होती है, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हो गया है। परिवार का दावा है कि नवजात के चेहरे के निशान और कुंडली भी राजा से मिलती-जुलती है। फिलहाल, यह खबर जहां आस्था और भावनाओं से जुड़ी है, वहीं रघुवंशी परिवार के लिए यह एक नई शुरुआत और खुशियों की वापसी का प्रतीक बन गई है।


By - sagar tv news
31-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.