शिक्षा विभाग का लेखापाल 12 सौ की रिश्वत लेते गिरफ्तार, क्रमोन्नति के बदले मांगी थी घूस SAGAR TV NEWS

 

शिक्षा विभाग में पदस्थ लेखापाल को लोकायुक्त की टीम ने 12 सौ रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है की क्रमोन्नति के बदले में ले
खापाल ने 1200 रूपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत शिक्षक ने लोकायुक्त से की थी। शिकायत के बाद टीम ने कार्यवाई की। रिश्वतखोरी का यह मामला एमपी के सतना जिले से सामने आया है।
बताया गया की लोकायुक्त रीवा की टीम ने शिक्षा विभाग में पदस्थ लेखापाल को रिश्वत लेते ट्रैप किया। उसने रिश्वत की यह रकम एक शिक्षक से क्रमोन्नति संबंधी कार्य के एवज में मांगी थी। कार्रवाई रामपुर बघेलान स्थित सज्जनपुर स्कूल में की गई। आरोपी महेंद्र पांडेय के विरूद्ध भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर बघेलान क्षेत्र के सज्जनपुर में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी लेखापाल महेंद्र पांडेय को 1200 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ बरहा गांव में प्राथमिक स्कूल में सदस्य शिक्षक मनोज प्रताप सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्रमोन्नति संबंधी कार्य के लिए लेखापाल के द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया। सही पाए जाने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गयी। फरियादी शिक्षक ने जैसे ही सज्जनपुर स्कूल में पहुंचकर लेखपाल को रिश्वत की रकम दी। तभी वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
टीम ने कार्यवाई करते हुए केस दर्ज किया है।------


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.