रेस्टॉरेंट और होटलों में छापा,घरेलु गैस सिलेंडरों से हो रहा था काम,25 सिलेंडर जप्त
एक तरफ लोगों को LPG गैस के संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ डीजल-पेट्रोल की समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। ऐसे में कुछ लोग गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग भी कर रहे हैं। साथ ही अवैध रूप से इनका उपयोग भी किया जा रहा है। इसी बीच प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाई करते हुए प्रतिष्ठानों से बड़ी संख्या में घरेलु गैस सिलेंडरों को जप्त किया गया है। कार्यवाई दमोह जिले में पटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुण्डलपुर में की गयी है। जहां तहसीलदार उमेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने जप्ती की। बताया गया की इस दौरान टीम ने मौके से करीब 25 सिलेंडरों को जप्त किया है। साथ ही सम्बंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाई की गयी।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन को अवैध रूप से घरेलु गैस सिलेंडरों की सूचना मिली थी। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने होटलों और रेस्टॉरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों और घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग होना पाया गया। जो की नियमों का खुला उल्लंघन है। मौके पर कमर्शियल सिलेंडर नहीं पाए गए। जिसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में टीम ने अलग-अलग जगहों से 25 सिलेंडरों को जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान गैस और पेट्रोल मैं कमी की आशंका के चलते लोगों द्वारा डीजल-पेट्रोल और गैस जैसी चीजों का भंडारण करके रखा जा रहा है। प्रशासन बार-बार डीजल पेट्रोल गैस की जिले में पर्याप्त मात्रा में होने की सूचना जारी कर रहा है। ताकि लोगों को असुविधा न हो।
मामले में पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने जानकारी दी।--