दोस्त के साथ फिल्म देखने गई थी महिला,रास्ते से अपहरण कर उठा ले गया पूर्व पति, पुलिस ने दबोचा !

 

एक युवक और उसकी महिला मित्र दोनों टॉकीज से फिल्म देखकर लौट रहे थे। की अचानक दोनों के साथ फ़िल्मी सीन हो गया। मौके पर पहुंचे महिला के पति और दोस्तों ने दोनों को पकड़ा और जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों का अपहरण कर जबरन कार में बैठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। घटना एमपी के देवास जिले की है इस पूरे घटनाक्रम में महिला का ही पूर्व पति शामिल है। जिसने अपने दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया की महिला कृतिका तिवारी अपने पति को छोड़ चुकी है जो अपने दोस्त चिरायु पाठक के साथ रह रही थी।

फरियादी चिरायू पाठक और महिला के मुताबिक वह दोनों दोस्त हैं। रात के समय एक टॉकीज से फिल्म देखकर बाहर निकले थे। तभी महिला का पूर्व पति रवि वर्मा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया गया की आरोपियों ने महिला-युवक को जबरन कार में बैठाया और मारपीट करते हुए इंदौर के एमआईजी क्षेत्र की ओर ले गए। मौका मिलते ही महिला और युवक ने एमआईजी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, देवास में घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद शर्मा ने बताया की दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।--


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.