BJP नेता के कथित प्रेम प्रसंग पर बवाल, पत्नी ने SP से मांगी सुरक्षा, मारपीट धमकी के आरोप

 

एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जहां भाजपा से जुड़े पदाधिकारी के कथित प्रेम प्रसंग ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया, जब नेता की पत्नी सीधे एसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि एमपी के देवास जिले के भाजपा के सीनियर मंडल में नगर मंत्री राजू सोनी पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उनके पति का एक अन्य महिला, जो खुद भी पार्टी से जुड़ी बताई जा रही हैं, के साथ संबंध है। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

 

 

 

 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें चुप रहने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि वह लगातार डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इस मामले की खास बात यह है कि यह विवाद पहले भी पुलिस तक पहुंच चुका है। थाना सिटी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। उस समय परिवार के बीच समझौते के तहत 15 दिन का समय दिया गया था, जिसमें कथित संबंध खत्म करने की शर्त रखी गई थी।

 

 

 

 

 

लेकिन पीड़िता का आरोप है कि न तो संबंध खत्म हुए और न ही हालात सुधरे, बल्कि उन पर दबाव और बढ़ गया। इसी के चलते उन्होंने एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद देवास के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामला अब निजी विवाद से निकलकर सार्वजनिक और राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। फिलहाल, पुलिस जांच शुरू हो चुकी है और अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई और पार्टी के रुख पर टिकी है। क्या मिलेगा पीड़िता को न्याय? और क्या होगी राजनीतिक कार्रवाई? हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.