शॉर्ट एनकाउंटर, हत्या कांड का मुख्य आरोपी आसिफ बम पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश के भोपाल के चर्चित विजय मेवाड़ा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रातीबड़ क्षेत्र के समसपुरा जंगल में हुई, जहां आरोपी छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विशेष टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को घेरने की कोशिश की, उसने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आसिफ के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

आपको बता दें कि 30 मार्च की रात अशोका गार्डन इलाके में होटल संचालक विजय मेवाड़ा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपी—फरमान और इमरान—को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आसिफ फरार था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अब तक 9 आपराधिक मामले सामने आ चुके हैं, और उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। साथ ही, आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।

 

 

 

 

इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन और पैदल मार्च की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल, आरोपी का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। बड़ा सवाल—क्या इस कार्रवाई के बाद अपराध पर लगाम लगेगी? हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.