नियुक्ति में देरी से भड़के अभ्यर्थी, CM हाउस जाने पर पुलिस ने खदेड़ा, भोपाल में शिक्षक भर्ती पर बवाल

 

मध्यप्रदेश के भोपाल में आज शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां चयनित अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 7 से 8 महीने बीत जाने के बाद भी नियुक्ति आदेश जारी न होने से नाराज अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हाउस की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

 

 

 

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती 2024 की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है। उनका आरोप है कि भर्ती का विज्ञापन 2022 में निकला, 2023 में पात्रता परीक्षा हुई, अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा आयोजित हुई और सितंबर 2025 में परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इसके बावजूद, अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जबकि नियमों के अनुसार चयन सूची जारी होने के 3 महीने के भीतर नियुक्ति मिल जानी चाहिए थी। लेकिन 7-8 महीने बीत जाने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है।

 

 

 

 

अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि बार-बार सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। न तो पात्र-अपात्र सूची जारी हुई, और न ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे करीब 10,700 चयनित उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कर तत्काल नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं, ताकि वे अपने करियर की शुरुआत कर सकें। फिलहाल, पुलिस की सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब सवाल यही—कब मिलेगी नियुक्ति और कब खत्म होगा इंतजार? हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.