एक फ्लैट, दो डील…35 लाख की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के इंदौर से एक बड़ा प्रॉपर्टी फ्रॉड सामने आया है, जहां फ्लैट बेचने के नाम पर एक शातिर गिरोह ने 35 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस ठगी की मास्टरमाइंड आरोपी सायरा को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इस मामले में मोहित महाजन और निसार अली को भी पकड़ा जा चुका है। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करता था।

 

 

पूरा मामला फरियादी फैसल अहमद से जुड़ा है, जिनसे आरोपियों ने फ्लैट बेचने और रजिस्ट्री कराने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली। आरोपियों ने पहले फ्लैट का सौदा तय किया और फिर नकद व ऑनलाइन माध्यम से करीब 35 लाख रुपए वसूल लिए। लेकिन जब फैसल ने फ्लैट का कब्जा और रजिस्ट्री की मांग की, तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगे। इसी बीच खुलासा हुआ कि जिस फ्लैट की डील फैसल से की गई थी, उसी फ्लैट की रजिस्ट्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई।

 

 

शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। पूछताछ में आरोपी सायरा ने यह भी कबूल किया है कि उन्होंने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि और खुलासे हो सकें। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस तरह के मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी प्रॉपर्टी डील से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है। एक फ्लैट, कई शिकार… सावधान रहें, सतर्क रहें। हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

 

 


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.