LPG गैस संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान, गैस की कोई कमी नहीं अव्यवस्था है

 

इन दिनों पेट्रोल-डीजल और LPG गैस का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन लगातार कह रहा है की पेट्रोल-डीजल और गैस की किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। वहीं इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा की गैस की कोई कमी नहीं है बल्कि अव्यवस्था है। बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पुत्र पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर छिंदवाड़ा पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह बयान दिया। इसके बाद वह छिंदवाड़ा जिले में हुस बस हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए करेर गांव रवाना हो गए।

 

 

 


बता दें की पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान वह कुछ समय तक यहां रुके और विधि विधान से पूजा पाठ की। वहीं इसके पहले कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है सिर्फ अव्यवस्था है।

 

 

 

 

 

हाल ही में छिंदवाड़ा जिले में एक दुखद बस दुर्घटना हुई थी। जिसमें 10 लोगों की जान चली गयी थी। जबकि कई लोग घायल हुए थे। अचानक से कई परिवार उजड़ गए। हादसे के शिकार हुई बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया था। जिसके बाद अब पूर्व सीएम कमलनाथ भी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रवाना हो गए। मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे।------


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.