स्नेक हीरो की मौ त, कोबरा पकड़ते वक्त डं सा, बचा नहीं मसीहा और फिर
एमपी के खंडवा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दूसरों की जान बचाने वाला ‘स्नेक हीरो’ खुद मौत का शिकार बन गया। ग्राम भोजाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय आशिक मंसूरी की कोबरा के डंसने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे आशिक को सूचना मिली कि बरुड़ गांव में एक किसान के घर में कोबरा घुस आया है। परिवार दहशत में था। ऐसे में हमेशा की तरह आशिक तुरंत मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी।
कड़ी मशक्कत के बाद उसने कोबरा को काबू में कर लिया, लेकिन एक छोटी सी चूक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि जब वह सांप को पानी से धोने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक कोबरा ने उसकी उंगली में डंस लिया। डंसने के बाद भी आशिक ने हिम्मत नहीं हारी। उसने तुरंत सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया, ताकि कोई और उसकी चपेट में न आए। लेकिन तब तक जहर उसके शरीर में तेजी से फैल चुका था।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत खंडवा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एंटी वेनम दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया। आशिक मंसूरी अपने इलाके में एक बहादुर और मददगार युवक के रूप में जाना जाता था। वह अक्सर सांप पकड़कर लोगों की जान बचाता था, लेकिन इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। गुरुवार को पूरे गांव ने नम आंखों के साथ अपने इस ‘स्नेक हीरो’ को अंतिम विदाई दी। जो दूसरों की जान बचाता था… आज वही खुद जिंदगी की जंग हार गया। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।