नकाबपोश ने पति पर किया हम-ला, पत्नी ने बहादुरी से बचाई जान, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बना सबूत

पति-पत्नी को एक नकाबपोश हमलावर ने रोका और सीधे पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे बाएं हाथ की कलाई लगभग अलग हो गयी। लेकिन पत्नी ने डरने के बजाय डटकर सामना किया और बहादुरी दिखाते हुए पति की जान बचा ली। इसके बाद घायल को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अंधे मर्डर के प्रयास की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में ही सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र की है। पति की सूझबूझ और समझदारी की वजह से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। इस केस में अहम सबूत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बना जिससे आरोपी ने हथियार का पेमेंट किया था। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

बताया गया की घटना बीते 1 अप्रैल 2026 की है जहाँ चोपना थाना क्षेत्र के शिवसागर गांव की पुलिया के पास विप्लव विश्वास और उनकी पत्नी सुशांति विश्वास पर एक नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे बाएं हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। इस दौरान सुशांति विश्वास ने बहादुरी का परिचय देते हुए न सिर्फ हमलावर का सामना किया बल्कि अपने पति की जान भी बचाई। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल पुलिस तत्काल एक्शन में आई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। पत्नी के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रणव मिस्त्री को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश और सामाजिक बदनामी के चलते उसने बदले की भावना में इस हमले को अंजाम दिया। इसके अलावा इस मामले में अहम सबूत बना डिजीटल ट्रांजेक्शन आरोपी ने ‘दाव’ 850 हथियार खरीदा था। जिसका भुगतान PhonePe से किया था। पुलिस ने इस डिजिटल सबूत के आधार पर केस को मजबूत किया। पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार,बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
बताया गया की घायल विप्लव विश्वास का इलाज AIIMS भोपाल में जारी है। जहां उनका जटिल ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मामले में चोपना थाना प्रभारी रवि शाक्य ने जानकारी दी।

By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026

सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube

NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.