हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रेक्टर ट्रॉली का पाइप,महिला और बच्चा ज़िंदा जल गए, दो की हालत नाजुक

 

ट्रेक्टर ट्रॉली में लगा हुआ लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे एक महिला और सात साल के मासूम की ज़िंदा जलने से जान चली गयी। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना एमपी के शिवपुरी जिले से सामने आई। बताया गया की कोलारस थाना क्षेत्र में भूसा खरीदने निकले बंजारा परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगा लोहे का पाइप झूलती हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे फैले तेज करंट की चपेट में आकर एक महिला और 7 साल के बच्चे की मौके पर ही जान चली गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया की राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव से हर साल की तरह भूसा खरीदने आए बंजारा परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक टोल टैक्स के पास बने बंजारा डेरे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा खरीदने के लिए निकले थे। देहरदा गांव से कच्चे रास्ते से होते हुए ये ट्रैक्टर डोंडियाई गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में लगे करीब 10 फीट ऊंचे लोहे के पाइप झूलती हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। जिससे करंट फ़ैल गया ट्रॉली पर सवार विनोद बंजारा, उनकी पत्नी लीला बाई, केशर बाई और 7 साल का मासूम अनिल करंट की चपेट में आ गए। जिससे लीला बाई के कपड़ों में आग लग गयी। जिससे बच्चा भी झुलस गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि विनोद और केशर बाई करंट लगते ही ट्रैक्टर से दूर जा गिरे। उनकी जान तो बच गई लेकिन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया गया की ट्रॉली में ज्यादा भूसा भरने के लिए 10-10 फीट ऊंचे लोहे के पाइप लगाए गए थे। जिससे बड़ा हादसा हुआ।

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के मुताबिक पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.