पुलिस टीम की छापामार कार्यवाई,नकली स्पेयर पार्ट्स का भंडाफोड़,भारी मात्रा में नकली पार्ट्स जप्त

 

पुलिस टीम ने एक साथ कई दुकानों पर छापामार कार्यवाई को अंजाम दिया। जहां भंडाफोड़ करते हुए दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स जप्त किये गए हैं। पुलिस की इस कार्यवाई से हड़कंप मच गया। मामला एमपी के रीवा जिले का है। जहां वाहनों के नकली स्पेयर पार्ट्स का बड़ा मामला सामने आया। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra की शिकायत के बाद रीवा पुलिस ने शहर में छापेमार कार्रवाई करते हुए नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।
मामले को लेकर बताया जा रहा है की बीते दिनों कंपनी की ओर से रीवा एसपी को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शहर में कुछ दुकानों पर महिंद्रा वाहनों के नाम पर नकली स्पेयर पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस और कंपनी की संयुक्त टीम ने रीवा शहर में कार्रवाई करते हुए करीब चार से पांच दुकानों पर छापा मारा। यह नकली स्पेयर पार्ट्स पुराने बस स्टैंड के आसपास संचालित दुकानों में बेचे जा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कंपनी के नाम और पैकेजिंग वाले संदिग्ध और नकली पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
कंपनी के मैनेजर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि बाजार में नकली पार्ट्स की बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.