MP में बड़ा खुलासा ! गुर्गे ने किया सरेंडर, फायरिंग से लेकर रॉकेट अटैक तक कनेक्शन

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागदा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुख्यात गैंग के गुर्गे राजपाल ने अपने गांव रत्न्यखेड़ी में सरेंडर कर दिया। सरेंडर से पहले ही उसने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। राजपाल ने कबूल किया कि उसने खरगोन के एक व्यापारी के घर पर फायरिंग करवाई थी। उसका दावा है कि व्यापारी पर गंभीर आरोप थे और उसे सबक सिखाने के लिए यह वारदात करवाई गई। उसने बताया कि पहले उसके साथियों ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद ‘हैरी बॉक्सर’ नाम के साथी के जरिए फायरिंग को अंजाम दिया गया।

 

 

 

 

यह वही फायरिंग है, जो 16 मार्च को खरगोन के कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर हुई थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाई थीं और इसका वीडियो बनाकर 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी। यह पूरी वारदात CCTV में भी कैद हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। राजपाल का नाम इससे पहले भी कई बड़े मामलों में सामने आ चुका है। पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट लॉन्चर हमले में भी उसका नाम जुड़ा है। इतना ही नहीं, एनआईए भी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

 

 

 

 

सरेंडर के दौरान राजपाल ने पुलिस पर अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से उसने आत्मसमर्पण किया। उसने यह भी दावा किया कि देशभर की एजेंसियां पहले भी उससे पूछताछ कर चुकी हैं। राजपाल की आपराधिक कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं है। कभी वह भाजपा नेता का ड्राइवर था, बाद में स्कूल चलाया, लेकिन फिर अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। 2022 में वह आर्म्स एक्ट में तिहाड़ जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इस सरेंडर के बाद लॉरेंस गैंग के नेटवर्क से जुड़े और कितने बड़े खुलासे सामने आते हैं।


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.