बेमौसम बारिश और आंधी-तूफ़ान ने बरपाया कहर, ताश के पत्तों की तरह उड़ गए आशियाने
बेमौसम बारिश और आंधी-तूफ़ान ने जहां एक तरफ किसानों को रुला दिया। वहीं दूसरी तरफ अब बारिश और आंधी ने जमकर कहर मचाया। आलम ये रहा की कई सारे घरों को नुक्सान पहुंचा है। बताया जा रहा है की कई लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान टीन शेड से बने मकानों को हुआ है। जहां तेज आंधी में बड़ी संख्या में टीन की चादरें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। आपको नज़र आने वाला ये नज़ारा एमपी के उज्जैन जिले से सामने आया है। जहां पर बेमौसम बारिश और आंधी तूफ़ान ने जमकर कहर बरपाया है। तस्वीरें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की लोगों को किस तरह से नुकसान हुआ। साथ ही परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील के बरथून गांव में कई परिवारों के आशियाने तेज हवाओं की वजह से उड़ गए। हालांकि गनीमत की बात ये है की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई। लेकिन घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब ग्रामीण सरकार से मदद की आस लगाकर बैठे हैं। बताया गया की एकाएक मौसम में अचानक से बदलाव हुआ। जिसके बाद तेज हवा चलने लगी। और बारिश भी शुरू हो गयी। इसी दौरान तेज हवा की वजह से चादरें समेत कच्चे मकानों को काफी नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य सामग्री भी खराब हो गयी। जिससे अब लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।