कांग्रेस विधायक की सदस्यता पर विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, कही यह बात ! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के दतिया से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती को FD के मामले में दोषी पाया गया। और उन्हें सजा भी सुनाई गई। उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गयी है। जिसके बाद अब सियासत भी शुरू हो गयी है। मामले में अब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विधि अनुसार कोर्ट का आदेश आने के बाद राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त की गई है। पहले भी दो विधायक की सदस्यता समाप्त की गई थी।

 

उन्होंने पूर्व में अन्य दो विधायकों के नाम लेते हुए कहा कि इससे पहले भी आशा देवी समेत प्रहलाद लोधी की सदस्यता भी इसी तरह समाप्त की गई थी। जब नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल किया गया की कांग्रेस इस मामले में तमाम तरह के आरोप लगा रही है। तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मिस्टर गौतम नाम के एक व्यक्ति ने इस मामले को लेकर एक पत्र भी लिखा था। मिस्टर गौतम नाम के व्यक्ति का जिक्र भी विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों के सामने किया।

 

 

जब अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से पूछा गया की अगर राजेंद्र भारती को कोर्ट से राहत मिलती है तो आगे क्या होगा। इस पर जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट का आगे जो भी निर्णय आएगा उस हिसाब से कानूनी मशविरा करते हुए आगे बढ़ा जाएगा।
वहीं रात में विधानसभा सचिवालय खुलने पर बोले की विधानसभा के सचिव बाहर गए हुए थे। वे रात करीब 9 बजे वापस आए हैं। कुछ जरूरी और पेंडिंग काम थे। इसलिए वे सचिवालय गए थे। इसमें कुछ गलत नहीं है।------

 

 


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.