पुलिस के पहरे में LPG गैस का वितरण,थाने को ही बना दिया वितरण केंद्र

 

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। खासकर LPG की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है आलम तो ये है की अब पुलिस के पहरे में थाने से गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है ताकि कोई वाद विवाद की स्थिति न बने। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के बालाघाट जिले से सामने आई हैं। जहां कोतवाली थाने को ही वितरण केंद्र बना दिया गया है। लोगों को जिस तरह एजेंसी से गैस का वितरण किया जाता है। वैसे ही थाने से लोगों को गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं।

दरअसल जिले में गैस वितरण को लेकर बढ़ते विवादों और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बालाघाट पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया। अब शहर में गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों के बजाय सीधे कोतवाली थाने के सुरक्षित घेरे में किया जा रहा है। बताया गया की हाल ही में गैस एजेंसियों पर उमड़ने वाली अनियंत्रित भीड़ और वहां होने वाली धक्का-मुक्की की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। लिहाजा प्रशासन ने ये तरीका अपनाया।

इसको लेकर यह बात भी सामने आई की जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात करना संभव नहीं था। लेकिन व्यवस्था भी ऐसी बनानी थी। की जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। विवाद न हों। इसलिए कोतवाली थाने को वितरण केंद्र बना दिया गया। प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। हालांकि ये कह पाना मुश्किल है की इस तरह की ये व्यवस्था कब तक लागू रहेगी।-


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.