हिंदू बेटी की शादी कर रहा मुस्लिम पिता, खुद करेंगे कन्यादान,भावुक कर देगी ये कहानी

 

कहते हैं की मोहब्बत की कोई दीवार नहीं होती न ही कोई सरहद होती है। कुछ इसी तरह का एक मामला भी सामने आया। जहां हिंदू बेटी की शादी उसका मुस्लिम पिता कर रहा है जी हां सच सुना आपने। फिर भी यकीन न हो तो इस शादी के कार्ड को देख लीजिये। जिसमें हिंदू लड़की के पिता के नाम में मुस्लिम शख्स का नाम लिखा हुआ है। ये कहानी है एमपी के राजगढ़ के उस परिवार की जिसने इंसानियत की शानदार मिसाल पेश की है। जहां अब्दुल्ला खान का परिवार सर्वधर्म सम्भाव की जीवंत मिसाल बनकर उभरा है। शादी का यह कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें दुल्हन नंदिनी के पिता के रूप में अब्दुल्ला खान का नाम लिखा है।

 

 

 

राजगढ़ का रहने वाला मुस्लिम परिवार अपनी हिंदू बेटी की शादी पूरे रीति रिवाजों और धूमधाम से कर रहा है। मुस्लिम पिता खुद कन्यादान करेगा। इसमें न सिर्फ आस पड़ोस के लोग बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।
दरअसल दुल्हन नंदिनी के पिता का निधन एक एक्सीडेंट में जबकि माँ की जान बीमारी की वजह से चली गई थी। ऐसे में उसका सहारा बना अब्दुल्ला खान का परिवार। जिन्होंने न सिर्फ उसे हिम्मत दी। बल्कि अपनी बेटी की तरह पाल पोसकर बढ़ा किया। उसकी पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च भी उठाया। उसे कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया।

 

 

 


नंदिनी कहती हैं की उस पर कभी भी धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डाला गया। उसकी शादी हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक ही हो रही है। उसने कहा की सभी को मिल जुलकर रहना चाहिए।
यहां बता दें की नंदिनी की मुलाकात ग्वालियर के रहने वाले अंश परमार से हुई थी। अब परिवारों की सहमति से उनकी शादी हो रही है।

 

 

 

 


नंदिनी की बड़ी बहन प्रीती जिनकी अब्दुल्ला से लव मैरिज हुई थी। जब उनके माता-पिता गुजरे तब वो 18 और उनकी बहन 14 साल की थी। उन्होंने उसे शादी के बाद अपने ही साथ रखा उसकी हर ख्वाहिश पूरी की। उसे पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाया। और नंदिनी को बिलकुल अपनी बेटी की तरह पाला। अब उसकी धूमधाम और हिन्दू रीति रिवाज से उसकी शादी कर रहे हैं।
वहीं नंदिनी को बेटी की तरह पालने वाले उसके जीजा अब्दुल्ला खान कहते हैं की इसमें मुस्लिम समाज और हिंदू समाज के लोग भी खुश हैं।

एक तरफ जहां समाज में धर्म के नाम पर कई बातें की जाती हैं। बाँटने की बात की जाती है ऐसे में राजगढ़ का यह मुस्लिम परिवार न सिर्फ मिसाल पेश कर रहा है बल्कि खूबसूरत पैगाम भी दे रहा है।------


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.