6 साल की बच्ची के साथ 60 साल के शख्स ने किया बेड टच, बुलडोजर कार्यवाई को लेकर चक्काजाम
एक साल की मासूम बच्ची के साथ बेड टाच का मामला सामने आया है। जहां 60 साल के वृद्ध ने छेड़छाड़ करते हुए इस तरह की हरकत की। मामले में परिजनों ने कार्यवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया साथ ही सड़क पर चक्काजाम करते हुए थाने का भी घेराव किया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बताया गया की आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया गया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन माने।
दरअसल यह घटना राजधानी भोपाल की है। जहां अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में बेड टच का यह मामला सामने आया। इस बात के विरोध में परिजनों के साथ रहवासियों ने थाने का घेराव कर दिया। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन उचित कार्यवाई की मांग को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन था।
बताया जा रहा है की रामनवमी के दिन यह शर्मसार वारदात हुई थी। कन्या भोज के लिए गई मासूम को धोखे से घर बुलाकर आरोपी अधेड़ ने उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। जहां 60 साल के आरोपी दिनेश शाक्य ने बच्ची को अपने घर बुलाकर बेड टच किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पॉक्सो के तहत गंदे काम का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। लेकिन परिजन सिर्फ इस बात से संतुष्ट नहीं थे। आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने थाने का घेराव किया। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर बैठ गयी। जिससे कुछ देर के लिए यातायत प्रभावित हुआ। मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को दी समझाइश दिया। जिसके बाद परिजन माने और चक्काजाम ख़त्म किया।------
भोपाल में 6 साल की मासूम से अधेड़ व्यक्ति ने किया बेड टच, घटना के विरोध में परिजनों ने रहवासियों के साथ किया अरेरा हिल्स थाने का घेराव, रामनवमी के दिन मासूम बच्ची के साथ हुई थी बेड टच की वारदात, कन्या भोजन के लिए गई मासूम को धोखे से घर बुलाकर आरोपी अधेड़ ने की थी छेड़छाड़, 60 साल के आरोपी दिनेश शाक्य ने किया था अपने घर बुलाकर बच्ची से बेड टच, पुलिस ने पॉक्सो के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर किया थाने का घेराव, घटना के विरोध में गुस्साएँ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर किया चक्का जाम, कुछ देर के लिए यातायत हुआ प्रभावित, पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को दी समझाइश, समझाइश मिलने के बाद माने परिजन