युवक के सामने बाघ आया, पेड़ के नीचे बैठा और थैला ले गया,हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

 

एक व्यक्ति जंगल में महुआ बीनने गया हुआ था, जिसके साथ एक अनोखी घटना घटी, जिसका वीडियो भी सामने आया है नहीं तो शायद इस बात पर विश्वास करना भी मुश्किल था। दरअसल एक बाघ वहां पहुंचा और महुआ से भरा थैला लेकर जंगल की ओर भाग गया। जी हां ये कोई कहानी नहीं बल्कि असलियत है मामला है एमपी के उमरिया जिले का, ये मामला इसलिए भी गंभीर है की क्योंकि जिस इलाके में बाघ आया वहां पर्यटकों का आना जाना भी लगा रहता है।

बताया जा रहा है की उमरिया के बांधवगढ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके में ये अनोखी घटना सामने आई। जंगल में महुआ बीन रहे एक ग्रामीण के पास अचानक बाघ पहुंच गया। ग्रामीण पेड़ के नीचे महुआ बीनकर थैले में भरकर रखा हुआ था। तभी बाघ वहां पहुंचा। पहले कुछ देर वह पेड़ के नीचे बैठा रहा। इसके बाद उसने महुआ से भरा थैला मुंह में दबाया और जंगल की तरफ चला गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। और लोगों को हिदायत दी गयी है।

जबकि इस पूरी घटना के दौरान ग्रामीण कुछ दूरी पर खड़ा होकर बाघ को देखता रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह क्षेत्र बफर एरिया में आता है। जहां पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है। वीडियो सामने आने के बाद वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव से मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद जंगल में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही महुआ बीनने के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में जाने की सलाह दी जा रही है।------


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.