MP में पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बड़ा बयान ! कहीं कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचने की अपील

 

मध्यप्रदेश में ईंधन संकट की खबरों के बीच ऑयल कंपनियों ने बड़ा बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की प्रेस ब्रीफिंग में इंडियन ऑयल के सीजीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है और घरेलू गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है। कमर्शियल LPG का वितरण भी केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है।

 

 

 

सीजीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश में 2 लाख से अधिक डोमेस्टिक LPG कनेक्शन सक्रिय हैं और इंडस्ट्रियल कनेक्शन भी पर्याप्त संख्या में हैं। इसके अलावा, 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है, जो छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 95% LPG बुकिंग अब डिजिटल माध्यम से हो रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर धांधली पर नियंत्रण भी कड़ा किया है। अब तक 2485 रेड की गई हैं, जिसमें 3500 सिलेंडर जब्त किए गए और 10 FIR दर्ज की गई हैं।

 

 

 

 

पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। प्रदेश में 7147 रिटेल आउटलेट्स हैं और सभी जगह पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रोजाना करीब 8000 किलोलीटर पेट्रोल और 16000 किलोलीटर डीजल की सप्लाई की जा रही है, जो सामान्य से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन और कुछ जगह रेल मार्ग से ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। अंत में उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग से बचें। सरकार और ऑयल कंपनियां जून तक मिशन मोड में काम कर रही हैं, ताकि किसी भी स्थिति में सप्लाई प्रभावित न हो।


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.