शराब का तालाब ! हजारों बोतलें तैरती मिलीं, इलाके में सनसनी और फिर

 

एमपी के मुरैना जिले के कैलारस इलाके से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक तालाब में पानी की जगह शराब की बोतलें तैरती नजर आईं। हजारों की संख्या में पैक बोतलों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इसे ‘शराब का तालाब’ कहने लगे। यह मामला सैमई चौराहे के पास बने एक तालाब का बताया जा रहा है, जहां अचानक बड़ी संख्या में शराब की बोतलें तैरती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा, तो तुरंत मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

 

 

 

 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि तालाब के पानी में चारों ओर शराब की बोतलें फैली हुई हैं। कुछ बोतलें सील पैक हैं, जबकि कुछ खुली हालत में नजर आ रही हैं। इस अजीबोगरीब दृश्य ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में शराब का तालाब में मिलना सामान्य बात नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब अवैध रूप से यहां फेंकी गई हो सकती है या फिर किसी कार्रवाई के दौरान इसे ठिकाने लगाने के लिए तालाब में डंप किया गया हो।

 

 

 

 

मामले की जानकारी मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से आई और इसे तालाब में किसने फेंका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर भी देख रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे अवैध शराब कारोबार से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है।


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.