किसान हितैषी सरकार में किसान से पुलिस की अभद्रता,बीच सड़क आरक्षक ने की पिटाई ! | SAGAR TV NEWS |

 

सरकार अपने आपको किसानों का हितैषी बताती है। लेकिन उसी किसान के साथ जब इस तरह की तस्वीरें सामने आती हैं। तो कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। जी हां तस्वीरों में नज़र आ रहा है की किस कदर किसान के साथ सरेआम मारपीट की जा रही है। और पिटाई करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक पुलिस आरक्षक है। मारपीट किये जाने की ये घटना दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि मामला सामने आने के बाद दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही एसडीएम को यह जांच सौंपी गयी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक पथरिया में किसान पेट्रोल लेने पहुंचा था। इसी दौरान आरक्षक संदीप कुशवाहा ने उसके साथ में अभद्रता की, इसके बाद अपना आपा खोते हुए उसके साथ में मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। सामने आये इस वीडियो में भी देखा जा सकता है की संदीप कुशवाहा किस कदर उसके साथ पिटाई कर रहा है। मारपीट के दौरान वह किसान को वाहन में बैठाने भी ले जाता है। इस दौरान आरक्षक का व्यवहार एक आम इंसान के साथ बिलकुल भी जायज नज़र नहीं आ रहा है।

 

 

जब मामले ने तूल पकड़ा और वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ तो मामला एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के संज्ञान में आया। जिसके बाद अनुचित व्यवहार को लेकर आरक्षक संदीप कुशवाहा को लाइन अटैच कर दिया गया। साथ ही पथरिया एसडीएम को मामले की जांच सौंपी गई है। जिसमें दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाई की बात कही जा रही है।-

 

 


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.