जंगल से भटककर पानी की तलाश में आये हिरण को आवारा कुत्तों ने नौंचा, लोगों ने बचाई जान

 

आवारा कुत्ते सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। जहां आये दिन लोग इनके काटे जाने का शिकार हो रहे हैं। तो वहीं अब जानवर भी इनसे बच नहीं पा रहे हैं। ताजा मामला दमोह जिले से भी सामने आया है जहाँ आवारा कुत्तों ने एक हिरण को नौंच कर घायल कर दिया। जो लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने जब ये देखा तो तुरंत कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। ज़रा और देर होती तो हिरण के बच्चे की जान चली जाती। इस बात की सूचना वन विभाग टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची टीम द्वारा गंभीर घायल बच्चे का इलाज किया गया।

बताया गया की दमोह के फुटेरा मोहल्ला स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह के समय लोग निकले ही थे। की उनकी नज़र एक हिरण के बच्चे पर पड़ी जो प्यास बुझाने इस तरफ आया था। जंगली हिरण कुत्तों से घिरा हुआ था। लोग उसे बचाने आगे बड़े लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक दर्जन भर से ज्यादा कुत्तों ने हिरन को नौंच डाला और जान बचाकर हिरण पानी के पोखर में जा घुसा। लोगों ने मौके से कुत्तों को भगाया। इसके बाद पोखर में घुसकर हिरण को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जगह पास के रैकवार मुहल्ले में ले गए। जहां से वन विभाग को इसकी सूचना दी। जहां अमले ने इस घायल हिरण को अपने कब्जे में लिया और उसे इलाज के लिए अपने साथ के गए। इस हिरण को कई जगहों पर चोट आई है जिसकी हालत गंभीर है। इसको लेकर स्थानीय ऐलू रैकवार और मोनू रैकवार ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.