कांग्रेस का बड़ा एलान, 9 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालयों का करेंगे घेराव, किसानों की अनदेखी के आरोप !
किसानों के मुद्दों को लेकर अब एक बार फिर से कांग्रेस सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। साथ ही कांग्रेस ने एलान करते हुए बड़े आंदोलन की बात कही है। आगामी 9 अप्रैल को प्रदेश भर में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जायेगा। यह बात पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप भी लगाए हैं।
बताया जा रहा है की मध्यप्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य, फसल नुकसान और कर्ज माफी जैसे अहम मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को उठा