वंदे मातरम पर सियासी संग्राम, नगर निगम के बजट सम्मलेन में हंगा-मा, भाजपा का कांग्रेस पर निशाना

 

नगर निगम परिषद् का बजट सम्मलेन चल रहा था की अचानक से जोरदार हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस की पार्षदों पर वंदे मातरम के अपमान किये जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद माहौल गर्मा गया और नारेबाजी शुरू हो गयी। आरोप है की जिस पर महिला पार्षद ने कथित टिप्पणी कर दी। जिससे विवाद और बढ़ गया।
ये नज़ारा एमपी के इंदौर नगर निगम का है। जहां बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर भाजपा पार्षदों ने वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने सदन में तीखी टिप्पणी करते हुए कहा तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो। इसके बाद भाजपी के पार्षदों ने सदन में जोर-जोर से वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सभापति को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण में लाने उन्होंने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम को एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया।

इसको लेकर कांग्रेस की पार्षद का कहना है की भारत के संविधान से यह मेल नहीं खाता कि हम जबरदस्ती वंदे मातरम गाएं। या जय श्री राम बोलें। संविधान हमें आजादी देता है कि हम राष्ट्रगान गा सकते हैं। लेकिन गीत गाना अनिवार्य नहीं है। कुछ लोग भारत माता की पूजा करते हैं। लेकिन हम पूजा नहीं करते।------


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.