बेख़ौफ़ खनन माफिया, वन आरक्षक पर चढ़ाते हुए निकल गया ट्रेक्टर-ट्रॉली, चली गई जान | SAGAR TV NEWS |

 

रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद नज़र आ रहे हैं। फिर एक बार इनका आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला भी सामने आया। जहां अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के आरक्षक पर वाहन चढ़ा दिया गया। हादसे में उनकी बुरी तरह जान चली गयी। घटना के बाद से आक्रोश का माहौल है।

मुरैना जिले के अंबाह थाना के रानपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के आरक्षक हरकेश गुर्जर की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक चंबल नदी से अवैध रेत भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के दौरान रेत माफिया ने वाहन सीधे आरक्षक पर चढ़ा दिया। बताया जा रहा है की वन विभाग की टीम अवैध खनन पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने जान बूझकर वाहन नहीं रोका और आरक्षक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और टीम के अन्य सदस्यों ने घायल आरक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बचाया नहीं जा सका।

 

 

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक समेत रेत माफिया की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे थे।

वन विभाग के रेंजर वीके तिर्की का कहना है की हमारा काम ही गश्त करना है। इस दौरान चालक ने वाहन नहीं रोका और आरक्षक को कुचलता हुआ चला गया।

इसको लेकर कलेक्टर लोकेंद्र जांगिड़ ने भी जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.