पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पहली बार ओजी ग्रेड गांजा पकड़ा, करोड़ों में होती है कीमत !
पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दिलचस्प बात ये है की पुलिस ने पहली बार ओजी ग्रेड यानि (ओशियन ग्रोथ) गांजा पकड़ा है। कार्यवाई एमपी की ग्वालियर पुलिस ने की है। दरअसल पुलिस टीम को सूचना मिली थी की तस्कर गांजा लेकर आने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाया। तभी तस्करों को दबोच लिया। बताया गया की यह हाइड्रोपोनिक माना जाता है और इसे जमीन पर नहीं पानी में उगाया जाता है। यह गांजा आसानी से घर के अंदर उगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस की यह गांजा पकड़ने की पहली कार्रवाई है। जबकि देश में इस तरह का गांजा पकड़ने की यह पांचवीं कार्रवाई है। एक दफा भोपाल में इस तरह का गांजा पकड़ा गया था। तब इंटेलिजेंस ने कार्रवाई की थी। पानी में उगने वाला हाइड्रोपोनिक गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है की ग्वालियर की कंपू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाले हैं। जिसके बाद कंपू थाना पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने अवाड़पुरा मुर्गी फार्म के पास कैंसर पहाड़िया पर चेकिंग लगाकर यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी ग्वालियर पासिंग बाइक आती हुई दिखाई दी। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस चेकिंग देखकर बाइक सवारों ने वहां से बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में गौरव कुशवाह निवासी भूरे बाबा की बस्ती जनकगंज और दूसरा हेमंत उर्फ सार्थक निवासी तारागंज कलारी के पास जनकगंज शामिल हैं। जिनके पास तीन अलग-अलग प्रकार का अवैध गांजा 1 किलो 438 ग्राम बरामद हुआ। जिसकी कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही हैं। दोनों के पास से पकड़ा गया कुछ गांजा ओजी ग्रेड का गांजा है। जो पानी में उगाने वाला गांजा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह गांजे की खेप लेकर कहां से आए थे और कहां खपाने जा रहे थे।