पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को निपटा दिया,लूट की बनाई कहानी,लेकिन पकड़े गए दोनों | SAGAR TV NEWS |

 

पत्नी का अपनी प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन पति बीच में बाधा बन रहा था। जिसके बाद पत्नी ने ऐसी खौफनाक साजिश रच डाली की जिसने सभी को झखझोर कर रख दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को निपटा दिया। यही नहीं करीब एक लाख रूपये की सुपारी भी दी गयी। पुलिस को गुमराह करने इस मर्डर को लूट की घटना में तब्दील करना चाहा। इसी तरह की कहानी भी रची गयी। लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। और इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

 

 

दिल दहला देने वाले लूट और मर्डर कांड का एमपी की धार जिले की पुलिस ने चंद घंटों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया। क्योंकि जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा था। वही इस खौफनाक साजिश की मास्टरमाइंड निकली है। मृतक की पत्नी ने अपने ही पति के मर्डर की साजिश रच डाली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

 

 

मर्डर के बाद आरोपियों ने बड़ी चालाकी से इसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और सूझबूझ की बदलौत पूरा सच सामने आ गया। दरअसल जांच के दौरान जब पुलिस को पत्नी प्रियंका पुरोहित पर शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गयी। जहां उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश से प्रेम संबंध था और दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

 


फिलहाल पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। इसको लेकर धार एसपी मयंक अवस्थी ने खुलासा करते हुए जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.