MLB कॉलेज के बाहर शराब दुकान पर बवाल! ABVP का हंगामा, चक्काजाम और तोड़फोड़

 

मध्यप्रदेश के भोपाल में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के कार्यकर्ताओं ने दुकान को हटाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते उग्र रूप ले बैठा। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। इस अचानक हुए प्रदर्शन से इलाके में करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जाम की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे बाद में पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते से निकाला।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान के बोर्ड को तोड़कर सड़क पर फेंक दिया। कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि दुकान बंद होने के कारण किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि हालात काबू में रखे जा सकें।

मौके पर पहुंचे एसडीएम भुवन गुप्ता और एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर चक्काजाम खत्म किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कॉलेज और छात्रावास के पास शराब दुकान होने से छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक शराब दुकान को हटाया नहीं जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.