बड़े गैंग के नाम पर फ़ाय-रिंग कर 10 करोड़ की फिरौती, चर्चित मामले में 6 गिरफ्तार !

 

एक बड़े और मशहूर गैंग के सदस्यों के नाम पर कुछ लोगों ने एक शख्स के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली। साथ ही दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। और धमकी दी कि रकम न देने पर जान से मार देने के अलावा अगली बार हथगोला फेंके जाने की बात कही गयी। अब पुलिस ने इस चर्चित मामले में
बड़ी कार्यवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस सनसीखेज मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। मामला खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र का है।

बताया गया की आरोपियों के कब्जे से पहले ही करीब 44 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया जा चुका है। इस कार्यवाई में हथियार, वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
दरअसल यह पूरा मामला बीते महीने 17 मार्च का है। भीलगांव निवासी सत्येंद्र राठौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर खुद को एक बड़े गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली और दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। इस कार्रवाई में राजा, विष्णु, रवि, जावेद, संदीप और कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है। जांच पड़ताल में सामने आया की आरोपियों ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। कुछ आरोपी रेकी करने, कुछ फायरिंग कराने और कुछ हथियार व संसाधन उपलब्ध कराने में शामिल थे। आरोपी जावेद ने शूटरों को कार से लाकर पिस्टल उपलब्ध कराई, जबकि अन्य आरोपियों ने फरारी के दौरान सहयोग और ठिकाना दिया। पुलिस ने आरोपी राजपाल से एक पिस्टल, स्कॉर्पियो वाहन और बुलेट बाइक जब्त की है। जबकि जावेद से कार और मोबाइल फोन बरामद किया है।
खरगोन पुलिस के मुताबिक गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। मामले में एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.