तालाब में छिपकर पांच घंटे तक कमल की नाल से सांस लेता रहा आरोपी, फिर भी नहीं बच पाया

 

एक शातिर चोर जिसके पीछे कई राज्यों की पुलिस पड़ी हुई थी। वह काफी समय से पुलिस को छका रहा था। वहीं उसने इस दफा गिरफ्तारी से बचने ऐसा फ़िल्मी तरीका अपनाया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। वह करीब पांच घंटे तक एक तालाब के अंदर छिपा रहा और कमल के फूल की नाल से सांस लेता रहा। लेकिन फिर भी नहीं बच पाया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तस्वीरें एमपी के जबलपुर की हैं।

घटना बीते 6 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोपी हरविंदर सिंह जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। उसने रीवा-इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला का पर्स चोरी करने की कोशिश की। लेकिन महिला के जागने पर परिजनों ने आरोपी का पीछा किया। इसी दौरान ट्रेन जब सिहोरा स्टेशन के पास धीमी हुई तो आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इसी दौरान वह काई से भरे तालाब में कूद गया। पीछा कर रहे आरपीएफ जवानों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने तालाब को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी पानी के अंदर ही छिपा रहा और बाहर नहीं निकला। आरोपी पानी के अंदर छिपे रहने के लिए कमल के खोखले तने यानि (नाल) का इस्तेमाल कर रहा था। उसी के सहारे वह सांस लेकर करीब 5 घंटे तक पुलिस को चकमा देता रहा। इसके बाद भी जब वह नहीं निकला तो पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। सर्च ऑपरेशन चलाकर आखिरकार आरोपी को घेराबंदी कर तालाब से बाहर निकाला गया। जांच में सामने आया की आरोपी पर अलग-अलग राज्यों में 21 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।---


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.